डीएम ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, जानी पुनरीक्षण कार्य की ज़मीनी हकीकत
डीएम ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, जानी पुनरीक्षण कार्य की ज़मीनी हकीकत


प्रांजल श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी (संज्ञान न्यूज़)। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत द्वितीय विशेष अभियान तिथि के अवसर पर संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 142 लखीमपुर के मतदान केन्द्र गांधी बालोद्यान स्कूल (बूथ संख्या 250, 251, 252, 253 एवं मतदान केन्द्र संविलियन विद्यालय नगर क्षेत्र सदर (बूथ संख्या 234, 235, 236, 237, 238 का निरीक्षण कर विशेष अभियान तिथि के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बूथों पर बी.एल.ओ. व सम्बन्धित स्टाफ उपस्थित पाये गये।


मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बूथ लेविल अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथ पर प्राप्त होने वाले प्रपत्रों के सापेक्ष सम्बन्धित को प्राप्ति रसीद अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाय। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी बूथों पर इस व्यवस्था का अनुपालन भी सुनिश्चित करायें। बूथ लेबिल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपने स्तर से भी व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा आवश्यकतानुसार इस कार्य के लिए गॉव का भ्रमण भी किया जाय।


अपर आयुक्त ने देखे पोलिंग बूथ, अभियान की संचालित गतिविधियों का लिया जायज़ा
अपर आयुक्त राम प्रकाश ने अफसरों के साथ विधानसभा 141 धौरहरा के बूथ संख्या 166, 167, 168 संविलियन प्राथमिक विद्यालय ऐरा तथा बूथ संख्या 175 उच्च प्राथमिक विद्यालय जसवंत नगर का निरीक्षण किया। इसके बाद अपर आयुक्त ने 142 विधानसभा लखीमपुर के मतदान केंद्र जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय केवलपुरवा बूथ संख्या 364, 365 एवम् मतदान केंद्र जिला पंचायत दफ्तर बूथ संख्या 246,247, 248, 249 का निरीक्षण किया। बूथ लेबिल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बूथ पर आने वालों को मतदाता पंजीकरण के लिए आयोग द्वारा अनुमन्य आनलाइन व ऑफलाइन व्यवस्था के बारे में भी बताया जाय, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी सुविधानुसार मतदाता सूची में पंजीकरण, अपमार्जन तथा संशोधन की कार्यवाही कर सकें।


एडीएम संजय कुमार सिंह ने मतदान केंद्र जीआईसी, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में स्थापित बूथों का निरीक्षण किया। इसके अलावा सभी उप जिलाधिकारी ने अपने तहसील क्षेत्र में विभिन्न मतदान केदो का औचक निरीक्षण कर विशेष पुनरीक्षण अभियान की संचालित गतिविधियों का जायज़ा लिया।