सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का हुआ निधन।, मुंबई में ली आखिरी सांस।
सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का हुआ निधन।, मुंबई में ली आखिरी सांस।


शैलेेन्द्र गुप्ता
रायबरेली (संज्ञान न्यूज़) सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की वजह से उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में काफी दिनों से इलाज चल रहा था, इसी दौरान उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार (14 नंवबर 2023) को मुंबई में निधन हो गया। सुब्रत रॉय का यहां के प्राइवेट अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था, सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर यूपी के लखनऊ में बुधवार को लाया जाएगा।


ईश्वर मृतक परिवार के सभी सदस्यों को असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें एवं उनकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें। समस्त पत्रकार बंधुओ की तरफ से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।