केलाखेड़ा स्वार बॉर्डर से 4 गिरफ्तार

विशाल अग्रवाल( संज्ञान न्यूज़ )
उधम सिंह नगर /केलाखेड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर मे चलाये जा रहे अबैध मादक प्रदार्थ की तस्करी में संलिप्त लोगो की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान मे आज चेकिंग के दौरान केलाखेड़ा स्वार बॉर्डर रमपुराकाज़ी मे चार व्यक्तिओ को बाहन बेन संख्या UP22BA9755 से 94 ग्राम चरस बरामद की गयी।
3 अभियुक्त थाना अज़ीम नगर जिला रामपुर के तथा 1अभियुक्त केलाखेड़ा का ही निवासी हैं केलाखेड़ा निवासी का नाम सुनील पुत्र रामलाल तथा अज़ीम नगर थाना निवासी तीन अभियुक्त राजेंद्र, बबलू, तथा धर्मपाल हैं।चारो अभियुक्तों के खिलाफ एन.डी.पी.एस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालाय मे पेश किया जा रहा हैं।
गिरफ्तार करने बाली टीम मे उप निरीक्षक हरीश मेहर कांस्टेवल महेन्द्र सिंह, विजय कुमार, रविन्द्र कुमार, विक्रम सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


