राम की नगरी में लगे हर हर महादेव के जयकारे

0

शशिकांत मिश्र

अयोध्या (संज्ञान न्यूज़)| मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी रामनगरी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। शिवालयों में सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।
भक्त बारी-बारी से भोले बाबा का जलाभिषेक कर रहे थे। इसको ले करके अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये। नगरी के मुख्य मार्गों पर भोले भक्तों की भारी भीड़भाड़ देखी जा रही है। महाशिवरात्रि के मौके पर भोर से ही सरयू के स्नानघाटों पर श्रद्धालु स्नान करने के बाद रामनगरी के प्रमुख शिव मंदिर नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते रहे। यहां पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की थी। काफी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया, साथ ही उन्हें दूध-दही, भांग धतूरा, पुष्प, दूर्वा, शहद, अक्षत, बेलपत्र अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


नगर में भोले बाबा की भव्य झांकी सजायी गयी। प्रसिद्ध क्षीरेश्वर मंदिर में भी जलाभिषेक के लिये लंबी कतारें लगी रही। क्षीरेश्वरनाथ भगवान की फूलों से भव्य झांकी सजायी गयी है। कई स्थानों से गाजे-बाजे के साथ शिव की बारात भी निकाली गयी और जगह-जगह पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। रामभक्तों को बड़ी संख्या में प्रसाद का वितरण किया गया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। इस मौके पर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहे।महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी व छोटे वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया गया है। यहां तक कि कुछ वाहनों का मार्ग डायवर्ट भी किया गया है। प्राचीन विघ्नेश्वर शिव मंदिर को भक्तों ने फूलों से सजाया गया। यहां पर परम्परागत के अनुसार झारखण्डी महादेव मंदिर की बारात, प्रताप नगर की बारात, हैदरगंज की बारात एवं चूना भट्ठी तिराहे की बारात,रूदौली नगर बारात का भव्य स्वागत इस मंदिर में किया जाता है।

About Author

Leave a Reply

Discover more from Sangyan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading