श्री तुलसी नारायण मंदिर ट्रस्ट मे हुई देव स्थापना, निकली भव्य कलश यात्रा
नोएडा (संज्ञान न्यूज)। सेक्टर 62 टेलीकॉम सिटी अपार्टमेंट में भव्य मंदिर श्री तुलसी नारायण मंदिर ट्रस्ट का निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा किया गया जिसमें राम दरबार और शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा हुआ । भव्य कलश यात्रा निकालकर देव भ्रमण पुरे नगर मे हुआ, यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरण हुआ ।श्री तुलसी नारायण मंदिर के निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा मे मुख्य कार्यकारिणी सदस्य उमेश प्रसाद वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, भगवान शर्मा, घनश्याम दास गर्ग, दीपक शर्मा, डीके शर्मा एवं समिति के सहयोग रहा और इन सब के सामूहिक प्रयास से श्री तुलसी नारायण मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हुआ ।

कलश यात्रा मे विधायक पंकज सिंह के भाई जेपी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, उमेश यादव, पूर्व विधायक उमेश मलिक, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान, मंडल प्रभारी पूनम सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण महावर , मंडल सह प्रभारी अशोक मिश्रा, सुनीता मिश्रा, सेक्टर 62 RWA अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, डॉ अनिल त्यागी, सत्येंद्र सिंह, बलवंत सिंह, डॉ निर्दोष, प्रफुल्ल पांडेय, हरीकिशोर, अनिमेष सिंह, राजेश शर्मा, हिमांशु सिंह, राम कुमार शर्मा , राकेश त्रिपाठी , नंद किशोर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




