रामलीला के दूसरे दिन पहुचे क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पाण्डे
विशाल अग्रवाल( संज्ञान न्यूज़ )
उधम सिंह नगर /केलाखेड़ा

रामलीला के दूसरे दिन का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पाण्डे द्वारा किया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष द्वारा विधायक पाण्डे का जोरदार स्वागत किया गया उन्हें फूल माला पहना कर राधे कृष्ण जी कि प्रतिमा सप्रेम भेट की गयी।तत्पश्चात विधायक ने सभी जनता जनार्दन का धन्यबाद किया और सभी धर्म के लोगो को मिल झूल कर रहने का संदेश दिया। पाण्डे ने सभी धर्मों का सम्मान किया। इस मौक़े पर क्षेत्रीय विधयाक अरविन्द पाण्डेय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कालरा, (न. यू. जे.)जिला अध्यक्ष डी एल शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष बाबा बेअंत सिंह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष अजय कालरा,सभासद जितेंद्र चानना, विनीत चानना, हरिओम गुप्ता, ज्ञान चंद्र गुप्ता, सूरज गुप्ता, आनंद गुप्ता, संजय गुप्ता अजय गुप्ता, अंकित गुप्ता,हिन्दू मुस्लिम एकता मंच प्रदेश अध्यक्ष दिलशाद खान,उदय, अजय शर्मा (मामा जी),आशुतोष पाण्डे,शकुर राणा, अशोक गगनेजा,राहुल सक्सेना, बबलू मेहर,राजेश चुघ, दीक्षांत यादव,आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



