ब्रेकिंग न्यूज़

अमर बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को भारत रत्न से विभूषित किये जाने की उठी मांग



गाजियाबाद के एडवोकेट सुदीप कुमार साहू ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

गाजियाबाद ( संज्ञान दृष्टि)। गाजियाबाद के वकील सुदीप कुमार साहू एडवोकेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी त्रिमूर्ति ( भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ) को मरणोपरांत भारत रत्न से विभूषित किये जाने की मांग की है।
भारतीय डाक के माध्यम से भेजे गए पत्र में एड0 साहू ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को लिखा कि  भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में शहादत देने में आगे रहने वाले भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत को सम्मान देने का काम किसी सरकार ने नहीं किया है।

वर्तमान में आपकी सरकार 2014 से लगातार और वर्तमान में तीसरा मौका भी मिला है। भगत सिंह, शिवराम राजगुरु, सुखदेव थापर को ब्रिटिश सरकार ने क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फाँसी दे दी थी। उनकी याद में शहीद दिवस मनाया जाता है।

अतः उनकी शहादत को सम्मान देते हुए भारत सरकार उनको संयुक्त रूप से भारत रत्न से सम्मानित करने पर विचार करने की कृपा करें।

pranjal srivastava

Managing Editor

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyannews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!