चेन्नई की होनहार कन्या विष्णु प्रिया दिल्ली में सम्मानित

संज्ञान न्यूज टीम
नई दिल्ली (संज्ञान न्यूज)।पिछले दिनों दिल्ली में प्रतिभाशाली कन्या विष्णु प्रिया को आल सक्सेस चैरिटेबल ट्रस्ट और इंटरनेशनल यूरोपियन चैंबर ऑफ स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज ने राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। यह पुरस्कार आरएसएस प्रमुख इन्द्रेश कुमार और झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्रा द्वारा कुल 60 महिलाओं को प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि विष्णु प्रिया कई भाषाओं में निपुण हैं, ब्रिक्स की मीडिया वालंटियर हैं, ऑल इंडिया रेडियो चेन्नई पर युवा वर्ग के अंतर्गत कर्नाटक संगीत के वोकल कॉन्सर्ट कर चुकी हैं और 2024 में रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। अनुवादक के रूप में विष्णु ने पत्रकार-लेखक प्रो. एस.एस. डोगरा की अंग्रेजी पुस्तक “वाओ” का रूसी भाषा में अनुवाद भी किया है।


