अपराध

गुरुआ प्रखंड में झीकटिया सड़क , पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप


टूटे होम पाइप किया गया उपयोग

रंजीत कुमार ब्यूरो गया

गया (सं दृ०)गुरुआ प्रखंड अंतर्गत पलूहारा पंचायत के झिकटिया गांव में सड़क सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्य के दौरान गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार और विभागीय इंजीनियर पर घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान पुल-पुलिया निर्माण में टूटे हुए होम पाइप का उपयोग किया गया है। आरोप है कि टूटे पाइप को ही पुलिया में बैठाकर ऊपर से ढक दिया गया, जिससे भारी वाहनों के आवागमन के दौरान कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जब ग्रामीणों ने इस अनियमितता का विरोध किया, तो ठेकेदार और इंजीनियर द्वारा सुधार का आश्वासन देकर उन्हें भ्रमित किया गया। हालांकि, इसके बावजूद कार्य की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया और निर्माण कार्य मनमाने तरीके से चलता रहा।


जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
नाराज ग्रामीणों ने खुलेआम ठेकेदार और विभागीय इंजीनियर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वही मामले को लेकर जब इंजीनियर से बात की गई तो अगर इस तरह की मामला है तो जांच कर उन्होंने ने पुलिया निर्माण मे टूटे होम पाइप को पुन जल्द ही दूसरे लगाने की बात कही है

pranjal srivastava

Managing Editor

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyannews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!