गुरुआ की एक बेटी का बिहार अंडर 15 में हुआ चयन।

ब्यूरो चीफ गया
गया (संज्ञान न्यूज)/ गुरुआ प्रखंड के रघुनाथ खाप पंचायत के भिन्डीश गांव के रहने वाली गरीब परिवार की एक बेटी ने बिहार क्रिकेट टीम में सफलता हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है।बताते कि नीतू कुमारी पिता देवनन्दन पासवान माता कंचन देवी ने अपनी पठन पाठन रघुनाथ खाप उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नवी क्लास में पढ़ाई कर रही है।

उन्होंने महिल क्रिकेट बिहार में चयन होकर यह साबित कर दी है कि एक लड़की एक लड़का से कम नहीं हर क्षेत्र में लड़की लड़का से आगे है। जिनका जुनून ने क्रिकेट के दुनिया में परचम लहरा दी और इनका सलेक्शन बिहार अंडर 15 क्रिकेट टीम में हुई है।जिससे गुरुआ क्षेत्र से लेकर पूरे गया जिला का नाम रौशन हो गया है।नीतू ने बेटी होने का साफ संकेत समाज को दे दि है कि बेटी एक बेटा से कम नहीं होती है और नहीं मां बाप का बोझ होती है बल्कि एक आत्मसम्मान होती है।




