आमस में मुख्य सचिव का दौरा, उत्तरी कोयल नहर का लिया जायजा

ब्यूरो रिपोर्टें गया
गया (संज्ञान न्यूज)आमस प्रखंड के गंगटी मैदान का प्रांगण में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को गया जिले के आमस प्रखंड पहुंचकर उत्तरी कोयल नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी की गई थीं। गंगटी खेल मैदान में हेलिपैड बनाया गया, जहां हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ नहर क्षेत्र का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने उत्तरी कोयल नहर की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह और इससे जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें नहर परियोजना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




